🔳 शिक्षा मंत्री को पत्र भेज तत्काल तैनाती को कहा
🔳 शिक्षिकाओं के पदभार ग्रहण न करने पर जताई नाराजगी
🔳 शिक्षा मंत्री से मामले की समीक्षा किए जाने पर दिया जोर
🔳 विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था चरमराने पर जताई चिंता
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेशों के बावजूद शिक्षिकाओं के कार्यभार ग्रहण न करने पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गहरी नाराजगी व्यक्त कर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के पत्र भेज छात्राओं के हित में तत्काल तैनाती करवाए जाने को कहा है। बताया है कि प्रवक्ताओं की तैनाती न होने से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।
जीजीआइसी बेतालघाट में कई महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े होने का मामला अब तूल पकड़ गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी के सात शिक्षिकाओं की तैनाती के आदेशों के बावजूद शिक्षिकाओं के पदभार ग्रहण न करने पर गुस्साए अभिभावक व छात्राएं जूलूस निकाल नाराजगी व्यक्त कर चुकी है। हरकत में आए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षिकाओं को तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं वहीं अब सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भी मामले को गंभीरता से ले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को पत्र भेज छात्राओं के हित में ठोस कदम उठाए जाने को कहा है। पत्र के माध्यम से बताया है कि जीजीआइसी बेतालघाट में दूरदराज के गांवों से छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने को पहुंचती है पर समुचित शिक्षकों की तैनाती न होने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। सीईओ के आदेशों के बावजूद शिक्षकों के पदभार ग्रहण न करने की समीक्षा कर सख्त उठाए जाने को कहा है। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया है।
