🔳 समर्थकों के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य
🔳 सिंचाई नहर से पानी न मिलने पर जताया रोष
🔳 अधिकारियों पर लगाया लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप
🔳 जल्द सुध न लिए लिए जाने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल गांव के ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी से नाराज ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया की कई बार समस्याओं के समाधान को आवाज उठाए जाने की बावजूद उपेक्षा की जा रही है। दो टूक कहा की जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक पीछे नहीं हटा जाएगा।
अमेल गांव के ग्रामीणों ने अफसरों की उपेक्षा से तंग आकर आखिरकार आंदोलन का बिगूल फूंक दिया है। बीते शुक्रवार से मुख्य मोटर मार्ग पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय परिसर में क्रमिक अनशन पर डटे आंदोलकारियों को जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने भी समर्थन का ऐलान किया। जिंप सदस्य ने मांगों को जायज ठहराया। कहा की सरकार सिंचाई नहर के लिए भारी बजट भी उपलब्ध करा चुकी है पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अब तक सिंचाई नहर का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है।
ग्रामीणों ने भी नारेबाजी कर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा की बिसगुली लोअर लेफ्ट सिंचाई नहर से सिंचाई को पानी उपलब्ध न होने से खेत बंजर हो चुके हैं। छह वर्षों से बदहाल पड़ी सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण को करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध होने के बावजूद नहर का कार्य ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने एक स्वर में जल्द नहर का निर्माण कार्य पूरा कर पानी की आपूर्ति किए जाने, ग्राम पंचायत में पेयजल योजना का निर्माण तथा ग्रामीणों की निजी भूमि व ग्राम पंचायत व सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान वीरेंद्र रावत, कांति राम, भोला राम, चंदन सिंह, राम सिंह, हरदयाल सिंह, तारा गिरी, श्याम सुंदर सिंह, शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह, बची राम,आंनद सिंह, पदम सिंह, शेखर फुलारा, खजान सिंह, मोहन भंडारी, रणजीत सिंह मजखोली, जय प्रकाश बेलवाल, दिलीप सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!