🔳 तीन सौ से अधिक उपभोक्ता रहे परेशान
🔳 विद्युत संचालित उपकरण बन गए शोपीस
🔳 व्यापारियों को भी उठाना पड़ा नुकसान
🔳 लाइन सुधारीकरण कार्य के कारण आपूर्ति रही बाधित
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
33 केवी की विद्युत लाइन में सुधारीकरण कार्य होने से कोसी घाटी के चालीस गांवों में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति प्रभावित होने से तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत संचालित उपकरण शोपिश बने रहे। शाम को आपूर्ति सुचारु होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के गरमपानी, खैरना, छड़ा, चमड़ियां, लोहाली, धनियाकोट समेत चालीस से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत संचालित उपकरण संचालित न होने से व्यापारी भी परेशान रहे। उपकरणों के संचालित न होने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। सुबह लगभग आठ बजे ही आपूर्ति बाधित हो जाने से दिनभर लोग आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार करते रहे। कई लोगों के आवश्यकीय कार्य न होने से मायूस होकर वापस गांव लौटना पड़ा। शाम लगभग चार बजे के आसपास बामुश्किल आपूर्ति सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार 33 केवी की लाइन में सुधारीकरण कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। सूचना पूर्व में जारी कर दी गई थी।
