🔳 स्थानीय व्यापारी ने वन क्षेत्राधिकारी को भेजा शिकायती पत्र
🔳 भविष्य में अवैध निर्माण का जताया अंदेशा
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
खैरना बाजार क्षेत्र में लकड़ी टाल के आसपास निर्माण सामग्री रख अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठी है। स्थानीय व्यापारी ने सरकारी लकड़ी टाल के समीप निर्माण सामग्री रख भविष्य में अवैध अतिक्रमण किए जाने का अंदेशा जता वन क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। मामले में कार्रवाई कर निर्माण सामग्री हटवाए जाने की मांग उठाई है।
खैरना बाजार क्षेत्र में सरकारी लकड़ी टाल के समीप निर्माण सामग्री रखें जाने का मामला तूल पकड़ गया है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को शिकायती पत्र भेज मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है कि पूर्व में भी शिकायत किए जाने के बावजूद अतिक्रमणकारी मनमानी पर आमादा है। निर्माण सामग्री रख भविष्य में अवैध निर्माण किए जाने का अंदेशा भी जताया है। बताया कि निर्माण सामग्री रखें जाने से कई बार हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है वहीं आवाजाही करने वाले लोगों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल निर्माण सामग्री हटवाए जाने की मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार टाल के समीप निर्माण सामग्री रखें जाने पर पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी है। टीम भेजकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
