🔳 हंगामा बढ़ने से गांव में मचा हड़कंप, ग्रामीण भी पहुंचे
🔳 सूचना पर बेतालघाट थाने से पहुंचा पुलिस बल व प्रशासन
🔳 दो पक्षों को समझाने का किया प्रयास पर बढ़ता रहा विवाद
🔳 पुलिस के सख्त रुख अपनाने के बामुश्किल शांत हुआ मामला
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के घोड़ियों हल्सों गांव में रास्ते को लेकर शुरु हुआ विवाद तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बेतालघाट थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बामुश्किल लोगों को शांत किया। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार पूर्व में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान हुआ है। उल्लघंन किए जाने पर अब उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
घोड़ियां हल्सों गांव में रास्ते को लेकर विवाद लंबे समय से चले आ रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। बीते रोज एक बार फिर मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। ग्राम प्रधान गणेश चंद्र व कई अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। आरोप प्रत्यारोप से शुरु हुआ विवाद तू तू मैं मैं तक पहुंच गया। हंगामें की सूचना पर थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी भी दल बल के साथ मौके पहुंचे। राजस्व पुलिस को भी मौके पर बुलवाया गया। काफि समझाने के बाद भी मामला शांत न हुआ तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया तब जाकर बामुश्किल दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने बताया की पूर्व में भी शांति भंग में दोनों पक्षों का चालान किया गया है अब नियमों के उल्लघंन पर उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान सरपंच चारु भंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान गंगा देवी, राम सिंह, कमला देवी, हीरा सिंह, हरीश बेलवाल, नंदी देवी, संजय कश्मीरा, दीप रेखाडी, भुवन कांडपाल, रणजीत भंडारी, दीपा देवी, बालम सिंह, अरविंद कुमार समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




