🔳 कैंची क्षेत्र में हुई प्रशासनिक कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
🔳 प्रशासन के हरकत में आने से मचा है हड़कंप
🔳 आवासीय प्रायोजन के लिए खरीदी गई भूमि का उद्देश्य बदलने के कई मामले आ सकते हैं सामने
🔳 जिलाधिकारी ने भी कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

कैंची क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई से होम स्टे व होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई में आवासीय प्रायोजन की भूमि पर उद्देश्य बदल व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने का खुलासा होने से प्रशासन भी हैरत में हैं। कैंची क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण व शिप्रा नदी तक अतिक्रमण प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने बीते रोज कैंची क्षेत्र में नियमों का उल्लघंन कर संचालित एक होम स्टे के बारह कमरों को सील कर दिया है। नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालित किए जा रहे होम स्टे की भूमि आवासीय प्रयोजन हेतु श्रेणी एक (ग) विशेष श्रेणी वाले भूमिधर में अंकित होने का खुलासा हुआ। जांच के दौरान कई अन्य अहम खुलासों ने नियमों को ताक पर रख संचालित किए जा रहे होम स्टे से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी पोल खोल दी। हैरत की बात तो यह है की आवासीय प्रायोजन के लिए ली गई भूमि पर कई कमरों का निर्माण कर डाला गया। अब जांच में खुलासा होने के बाद कई अन्य होम स्टे व होटल प्रशासन के रडार पर है ऐसे में आवासीय प्रायोजन के लिए खरीदी गई भूमि पर धड़ल्ले से होम स्टे व होटल संचालित किए जाने के कई मामले सामने की उम्मीद बढ़ गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भी ऐसे मामलों में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं दिख रहे। जिलाधिकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *