🔳 मय टीम किया रास्ते का स्थलीय निरीक्षण
🔳 स्थानीय लोगों को दिलाया मामले में कार्रवाई का भरोसा
🔳 जल्द गंदगी का निस्तारण करवा, गंदगी डालने वाले होंगे चिह्नित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना स्थित मोक्ष धाम के रास्ते में बजबजा गंदगी का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। भारी मात्रा में गंदगी का अंबार पहले होने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा की जल्द ही गंदगी निस्तारण की निर्देश दिए जाएंगे। गंदगी डालने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी।
उत्तरवाहिनी शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी के संगम तट पर स्थित मोक्ष धाम के रास्ते पर धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी पर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। कई बार सफाई अभियान चलाए जाने के बावजूद रात के वक्त धड़ल्ले से होटल व रेस्टोरेंट की गंदगी मोक्ष धाम के रास्ते पर डाल दी जा रही है। आसपास के गांव से शव लेकर अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। शनिवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी व अन्य पदाधिकारियों की मांग पर श्री कैंची धाम तहसील के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिव्यांश मीणा ने मय टीम मौके पर पहुंचे। मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते पर फैली गंदगी का स्थलीय निरीक्षण किया। बड़ी मात्रा में बजबजा रही गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लोगों को तत्काल कार्रवाई तथा गंदगी निस्तारण का भरोसा दिलाया। दो टूक कहा कि गंदगी डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
