🔳 जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जोर-शोर से उठा मुद्दा
🔳 लापरवाह रवैए पर कार्रवाई की दी चेतावनी
🔳 अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर साधा संपर्क
🔳 जल्द व्यवस्था शुरु करवाए जाने का दिलाया भरोसा
🔳 बेतालघाट व गरमपानी में प्रभारी मंत्री का कार्यकताओं ने किया स्वागत
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
जनपद के प्रभारी मंत्री खजान दास ने बेतालघाट पहुंचकर जनसंवाद कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सरकार की योजनाओं से संबंधित पुस्तकों का वितरण न होने की शिकायत पर नाराजगी जताई। दो टूक कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व लोनिवि विश्राम गृह व गरमपानी में कार्यकताओं से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
शनिवार को प्रभारी मंत्री खजान दास का गरमपानी क्षेत्र में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे। बेतालघाट स्थित लोनिवि के विश्राम गृह में में बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा की अगुवाई में कार्यकताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत कर संगठन व पार्टी की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ब्लॉक सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली, पानी, सड़क संबधी समस्याएं उठी। कैंची धाम में पार्किंग का निर्माण कार्य गतिमान होने तथा बगैर सीएम से उद्धघाटन कराए जाने के बावजूद संचालन किए जाने तथा राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित पुस्तकों का वितरण न किए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। प्रभारी मंत्री ने मामले में गहरी नाराजगी जताई। साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता कर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही बेतालघाट स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मौजूद लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, शांति महरा, भावना मेहरा, उपजिलाधिकारी कैंचीधाम दिव्यांशु मीणा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी पंकज जोशी, सदस्य जिला पंचायत तरुण शर्मा, दिलिप सिंह बोहरा, राजू जैड़ा, गोपाल जैड़ा, आनंद रावत समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
