🔳 हज़ारों भक्तों ने बाबा के दर पर टेका मत्था
🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
🔳 तेज बारिश के बीच भी कतारबद्ध रहे बाबा भक्त
🔳 पुलिस प्रशासन व कारसेवकों रहे मुस्तैद
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कैंची धाम स्थित बाबा नींब करौरी आश्रम में स्थापना दिवस के दूसरे दिन भी हजारों बाबा भक्तों ने शीश झुकाए। बाबा नींब करौरी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भक्तों को मालपुए का महाप्रसाद भी वितरित किया गया। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
कैंची धाम स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं कै पहुंचने के बाद बावजूद मंगलवार को भी कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। विभिन्न राज्यों से पहुंचे बाबा भक्तों ने सुगम व व्यवस्थित ढंग से आश्रम में प्रवेश किया। मंदिर प्रबंधन ने दूसरे दिन भी मालपुए का महाप्रसाद वितरित किया। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर के कपाट खुलने के इंतजार में रहे। कपाट खुलने के बाद भक्तों ने एक एक कर बाबा के दर पर मत्था टेका। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। दोपहर में हुई तेज बारिश भी बाबा भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। भक्तों ने बाबा के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश किया। दूसरे दिन भी पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर मौजूद रहे वहीं आश्रम परिसर में कारसेवकों डूयूटी में मुस्तैद रहे।

बाबा के आशीर्वाद से लाखों श्रद्धालु पहुंचे कैंची धाम

स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने तथा एक एक श्रद्धालु के सुगम व शांतिपूर्ण ढंग से आश्रम में प्रवेश कर महाप्रसाद पाने को मंदिर प्रबंधन ने बाबा नीब करौरी का आर्शीवाद बताया। प्रबंधन समिति सदस्यों के अनुसार कई व्यवस्थाएं खुद ब खुद होती चली गई। लाखों भक्तों के कैंची धाम पहुंचने व मेले के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आश्रम प्रबंधन ने बाबा भक्तों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

पर्यावरण मित्रों ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

स्थापना दिवस से पहले साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जिला पंचायत व नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंगलवार को भी पर्यावरण मित्रों की अलग अलग टीमें मेला परिसर व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सफाई अभियान में जुटी रही। सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर विभिन्न संगठनों ने पर्यावरण मित्रों का आभार जताया।

error: Content is protected !!