🔳 मंदिर प्रबंधन ने आश्रम परिसर में बनाई विशेष व्यवस्थाएं
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 विशेष पूजा-अर्चना के साथ सुबह पांच बजे से होगा महाप्रसाद वितरण
🔳 कारसेवकों ने संभाली अपनी डूयूटी, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं कराई जाएगी उपलब्ध
🔳 सुरक्षा के मद्देनजर बरता जा रहा विशेष अहतिआत
🔳 स्वास्थ्य कैंप में सौ से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ उपचार
🔳 जगह जगह हनुमान चालीसा पाठ में जुटे बाबा भक्त
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कैंची धाम स्थित नीम करौरी आश्रम अंखड रामायण पाठ के बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ देश दुनिया की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। शाम को हनुमान चालीसा पाठ का श्रीगणेश हुआ। सोमवार को सुबह पांच बजे से बाबा भक्तों को महाप्रसाद वितरित करना शुरु कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं तैयार की है।
15 जून को कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आश्रम परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का दौर लगातार जारी है। बाबा नींब करौरी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। रविवार को विशेष मंत्रोचार व विधी विधान से हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ देश, प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। शाम को हनुमान चालीसा का पाठ शुरु हुआ। मंदिर प्रबंधन सदस्यों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाप्रसाद बनाने के साथ साथ पैकिंग का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए आश्रम प्रबंधन ने विशेष तैयारियां की है। प्रबंधन के अनुसार सुबह पांच बजे से विधिवत पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही प्रसाद वितरण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर बरता जा रहा विशेष अहतिआत

स्थापना दिवस पर इस वर्ष भी पूर्व की भांति लाखों श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के मुख्य गेट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मेला परिसर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रुम से सीसीटीवी पर पुलिसकर्मी नजर बनाए हुए हैं। एसडीआरएफ छड़ा ईकाई के जवान भी मुस्तैदी से डट गए हैं जबकि मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से एक-एक कर तलाशी लेने लिए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जा रही है।

स्वास्थ्य कैंप में सौ से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ उपचार

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सौ से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार कर दवाईयां बांटी गई। डा. दीपक सती व फार्मासिस्ट गीता पांडे की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी की टीम ने बीमार श्रद्धालुओं को उपचार उपलब्ध करा दवाइयां बांटी। डा. दीपक ने बताया की अधिकांश रिहाइड्रेशन से उल्टी चक्कर से पस्त लोगों को उपलब्ध उपलब्ध कराया गया।

जगह जगह हनुमान चालीसा पाठ में जुटे बाबा भक्त

स्थापना दिवस से पूर्व ही हजारों बाबा भक्त कैंची धाम पहुंच गए हैं। कुछ आश्रम परिसर में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो कई भक्त हनुमान चालीसा पाठ में जुटे हुए हैं। आश्रम के समीप ध्यान केंद्र समेत कई स्थानों पर भक्त हनुमान चालीसा पाठ में मग्न है। बातचीत में भक्तों ने बताया की वो खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं की स्थापना दिवस पर यहां पहुंचे‌ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *