🔳 स्वजनों व क्षेत्रवासियों ने अफसरों से की वार्ता
🔳 बाबा के धाम में हुई घटना को बताया निंदनीय
🔳 आइजी, कुमाऊं आयुक्त व एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कैंची क्षेत्र में हुई घटना को लेकर क्षेत्रवासी कुमाऊं आयुक्त, आइजी कुमाऊं व एसएसपी से मिले। घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। बाबा के धाम में इस प्रकार की घटना को निंदनीय बताया। अधिकारियों ने आरोपितों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। स्पष्ट किया की दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों को बख्सा नहीं जाएगा।
रविवार शाम आइजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने कैंची धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मताहतो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अफसरों के पहुंचने की सूचना पर क्षेत्र के कई लोगों ने बीते मध्य रात्रि होम स्टे संचालक की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट की घटना पर गहरी नाराजगी जताई। युवती के स्वजनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। बताया की डूयूटी में पहुंचे कई लोगों को कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसी घटना सामने आने से भविष्य में कैसे भरोसा किया जाएगा। आरोपित एएसआई व हेड कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। आइजी कुमाऊं निवेदिता, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने क्षेत्रवासियों व स्वजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साफ कहा की दोनों को बख्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *