🔳 खाद सुरक्षा विभाग व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में हुआ खुलासा
🔳 संयुक्त टीम ने कैंची क्षेत्र में चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से होटल व रेस्टोरेंटों संचालकों में मचा हड़कंप
🔳 तीन रेस्टोरेंट संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में संचालित होटल व रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एक रैस्टोरेंट में एक्सापाइरी डेट की सामग्री इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बुधवार को कैंची क्षेत्र में प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने एक एक कर चार होटल व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। टीम ने साफ सफाई, खाद्यान्न सामग्री की स्थिति व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तीन होटल संचालकों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए जब एक रैस्टोरेंट में ग्राहको को परोसी जा रही विभिन्न खाद्य पदार्थों में एक्सापाइरी डेट की सामग्री इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी गई। अधिकारियों ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी। चेताया की श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकाएक चले अभियान से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दिव्यांश मीणा, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *