🔳 मध्य रात्रि तक ब्रिज निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य
🔳 अफसरों के डटने से निर्माण कार्य में आई तेजी
🔳 शिप्रा नदी पर तैयार किया जा रहा 45 मीटर स्पान लंबाई का वैली ब्रिज
🔳 कार्य पूरा होने के साथ ही सैनिटोरियम पाडली बाइपास पर यातायात होगा सुचारु
🔳 कैंची तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खत्म होगी जाम की समस्या
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने को सैनिटोरियम पाडली बाइपास मार्ग पर शिप्रा नदी क्षेत्र में 49.41 लाख रुपये की भारी-भरकम बजट से निर्माणाधीन वैली ब्रिज पर आवाजाही सुचारु करवाने को लोनिवि के अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर ही डेरा डाल दिया है। अधिकारियों के डटने से वैली ब्रिज निर्माण कार्य भी लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। लगभग 18 किमी लंबे बाइपास मार्ग पर आवाजाही शुरु होने से जाम की समस्या के खत्म होने की उम्मीद है।
कैंची व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम की समस्या के समाधान को सैनिटोरियम से पाडली तक करीब 18 किमी लंबे बाइपास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान लगभग 9.81 करोड़ रुपये की लागत से मोटर मार्ग पर दूसरे फेज के सुरक्षात्मक, नाली व कलमठ निर्माण का कार्य गतिमान है साथ ही 49.41 लाख रुपये से शिप्रा नदी पर 45 मीटर लंबे स्पान का वैली ब्रिज निर्माण का कार्य भी लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है जबकि समीप ही लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से 74.15 मीटर लंबे स्पान के सेतू निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है जिसके आगामी अक्टूबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। बुधवार को लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती ने शिप्रा नदी में बनाए जा रहे वैली ब्रिज पर जल्द आवाजाही शुरु कराने के लिए मय टीम निर्माण स्थल पर ही डेरा डाल दिया है। अधिकारियों के जुटने से निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर किया गया। वैली पुल पर प्लेटें बिछाए जाने के साथ ही दोनों छोरों पर रेंप निर्माण का कार्य भी तेज कर दिया गया है। सहायक अभियंता रमेश चंद्र उप्रेती ने मय टीम 18 किमी बाइपास का भी जायजा ले कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहायक अभियंता के अनुसार मध्यरात्रि तक हर हाल में वैली ब्रिज निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही आवाजाही भी शुरु करा दी जाएगी। बताया की 74.15 मीटर स्पान लंबाई के सेतू निर्माण की भी लगातार माॅनिटरिग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *