🔳 एक कार चालक घायल, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
🔳 ओवरटेक के फेर में कार चालक ने खोया नियंत्रण
🔳 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर आवाजाही भी हुई प्रभावित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते हुए विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। बीच बाजार हुई दुर्घटना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों कारों के अंदर फंसे लोगों को बामुशकिल बाहर निकाला। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई।
मंगलवार को हरतपा निवासी गोधन सिंह अपनी कार यूके 01टीए 3234 से खैरना क्षेत्र से गांव की ओर रवाना हुआ। गरमपानी क्षेत्र में तीखे मोड़ पर ओवरटेक करते समय वह विपरीत दिशा से हल्द्वानी से जागेश्वर की ओर जा रही दूसरी कार से जा टकराया। बीच बाजार हुई दुर्घटना से हड़कंप मच गया। आजपास के लोग मौके पर पहुंचे। हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कारों में फंसे लोगों को एक एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। गोधन सिंह को सिर पर चोट होने के चलते उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा गया। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाकर यातायात भी सुचारु करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *