🔳 बाजार की मुख्य योजना से दो स्थानों पर बढ़ रही लीकेज
🔳 विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से लोगों में नाराजगी
🔳 जल्द लीकेज रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में जगह जगह पानी की मुख्य लाइन से रिसाव के बावजूद जल संस्थान ध्यान नहीं दे रहा। लंबे समय से पानी की बर्बादी से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने तत्काल पानी के रिसाव को रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
गरमपानी स्थित देवी मंदिर व श्री कैंची धाम तहसील के समीप बाजार में पेयजल आपूर्ति की जाने वाली पेयजल लाइन से पानी रिसाव होने से पानी की बर्बादी हो रही है। पेयजल की मुख्य लाइन में लीकेज से क्षेत्र के लोगों को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिस कारण स्थानीय लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से लीकेज के बावजूद जल संस्थान के अधिकारियों के ध्यान न देने से लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति व प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जल्द लीकेज बंद किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *