🔳 आग की विकराल लपेट देख दहशत ना आए ग्रामीण
🔳 वन संपदा के साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान का अंदेशा
🔳 एक के बाद एक जंगल के आगे से राख होने का सिलसिला जारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे कुंजगढ घाटी के विशालकोट गांव से सटे जंगल में भीषण आग धधकने से बेशकिमती वन संपदा जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख गांव के लोग भी दहशत में आ गए।
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। शनिवार को विशालकोट गांव से सटे जंगल में एकाएक भीषण आग धधक उठी। हवा के तेज झोंकों ने आग की रफ्तार दोगुनी बढ़ा दी। आग की तेज हुई लपटों ने जंगल के बढ़े हिस्से को चपेट में ले लिया। भीषण आग से बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। जंगल से उठ रही बड़ी बड़ी लपटों को देख हर कोई दहशत में आ गया। देर रात तक भी जंगल से आग की लपटे उठती रही।
