🔳 कोसों दूर से पैदल महाविद्यालय की दूरी नापना बनी मजबूरी
🔳 महत्वपूर्ण विषयों की कक्षाएं संचालित न होना भी बनी चिंता
🔳 कई बार उठ चुकी आवाज बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी के नाम से संचालित है महाविद्यालय
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण न होने से छात्र छात्राएं कोसों दूर से पैदल महाविद्यालय पहुंच उच्च शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालिन न होने से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज होने के बावजूद विद्यार्थी दूरदराज स्थित महाविद्यालयों को रुख कर रहे हैं। छात्र संघ समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने छात्रावास निर्माण के साथ ही विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालित किए जाने पर जोर दिया है।
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट छात्रावास का निर्माण न होने से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग व विद्यार्थी कई बार छात्रावास निर्माण की मांग भी उठा चुके हैं पर आज तक जिम्मेदार सुध नहीं ले सके हैं जिसका खामियाजा कोसों दूर से पैदल दूरी नापकर महाविद्यालय पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार गृह विज्ञान, इतिहास, भूगोल समेत कई अन्य विषयों की कक्षाएं संचालित न होने से भी विद्यार्थियों को रानीखेत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रामनगर स्थित महाविद्यालय में प्रवेश लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, बालम सिंह बोहरा, दयाल दरमाल आदि ने महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण के साथ ही विभिन्न विषयों का संचालन किए जाने की मांग उठाई है ताकि छात्र छात्राएं लाभान्वित हो सकें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार के अनुसार छात्रावास निर्माण व विभिन्न विषयों के लिए पत्राचार किया गया है। सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *