🔳 विद्यालय में हुई बैठक में जोर-शोर से उठा मुद्दा
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
🔳 सर्वसम्मति से अंजू एसएमसी व जीवंती को पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुलकर कार्य करने का दिलाया भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षक अभिभावक संघ की संयुक्त बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में लगातार बंदरों के बढ़ते आंतक पर चिंता जताई। कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा जताया। एकस्वर में बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पीटीए व एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य भारती आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों व अभिभावकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की। वर्षभर का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। सर्वसम्मति से पीटीए व एसएमसी का गठन कर अंजू जलाल को विद्यालय प्रबंधन समिति तथा जीवंती देवी को शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष चुना गया। दोनों पदाधिकारियों ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। विद्यालय परिसर में बंदरों के आंतक पर अभिभावकों ने चिंता जताई। समय रहते ठोस कदम न उठाए जाने पर भविष्य में बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा जताया। एक स्वर में शिक्षिकाओं व छात्राओं के हित में बंदरों की घुसपैठ रोकने की मांग उठाई। इस दौरान सुरेश चंद्र, प्रकाश जोशी, सरिता देवी, पूजा नेगी, पलविंदर कौर, दीप्ति पंत, संतोष अधिकारी, शालू, कविता परिहार, सीमा आदि मौजूद रहे।
