🔳 सिलेंडर न मिलने से करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳 क्षेत्रवासियों ने लगाया उपेक्षा किए जाने का आरोप
🔳 व्यवस्था दुरुस्त कर तत्काल आपूर्ति किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर को हाहाकार मच गया है। सिलेंडर उपलब्ध न होने से क्षेत्रवासियों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को भवाली स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं पर पिछले एक महीने से क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से क्षेत्रवासियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध न होने से दुकानदार भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि की बार कहने के बावजूद वाहन नहीं भेजा जा रहा। संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय मदन सुयाल, कुबेर सिंह जीना, मनोज दानी, अंकित, विजय सुयाल, विक्रम आदि ने गैस विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। जल्द क्षेत्र में घरेलू व व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है कि अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।