🔳 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में दी गई अहम जानकारियां
🔳 हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ज्ञान उपलब्ध कराने पर जोर
🔳 केंद्र में बच्चों व अभिभावकों से अच्छा व्यवहार करने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की नजर ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकताओं को नौनिहालों के साथ अच्छा व्यवहार करने, गतिविधियों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिखाने तथा बोलने के मौके देने समेत कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र में हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सीडीपीओ अनीता सक्सेना ने किया। सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ नौनिहालों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की जिला कोर्डीनेटर दीपा रानी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। बताया की तीन से छह वर्ष की उम्र में बच्चे का दिमाग अस्सी प्रतिशत तेजी से विकसित होता है। चित्रों व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नौनिहालों को बेहतर तरीके से ज्ञान उपलब्ध कराया जा सकता है। बच्चों को बोलने का अधिक से अधिक मौका देकर उनका आत्मविश्वास बढाया जा सकता है। बच्चों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिखाने पर जोर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र में नौनिहालों व उनके अभिभावकों से अच्छा व्यवहार करने की अपील भी की गई। इस दौरान हंसा मेहरा, चंपा, रेनू, कमला, कुंती देवी, सरिता, गीता, किरन, रमा, कविता समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!