🔳 बाबा के दर पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
🔳 ध्यान लगाकर देश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 आश्रम प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

भारतीय नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। देश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। नौसेना अध्यक्ष ने एक घंटे तक मंदिर में रुककर बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। जल्द ही फिर बाबा के दर पर आने की बात कही।
बुधवार को चीफ ऑफ नेवल स्टाॅफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम पहुंचे। नौसेना अध्यक्ष की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। नौसेना अध्यक्ष ने आश्रम पहुंचकर बाबा नींब करौरी के दर पर मत्था टेका। आश्रम परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। देश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह से आश्रम में रोजाना के धार्मिक क्रियाकलापों पर विचार से चर्चा की। प्रबंधक ने नौसेना अध्यक्ष को बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट कर बाबा की कई लीलाओं की जानकारी दी। नौसेना अध्यक्ष ने जल्द दोबारा आने की बात कही। कहा की दूसरी बार बाबा के दर पर आने का सौभाग्य मिला है। इस दौरान एसडीएम मोनिका, एसपी डा. जगदीश चंद्रा, मंदिर ट्रस्ट के शैलेश साह, कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे समेत नौसेना के कई अधिकारी मौजूद रहे‌।