🔳 तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने खोया संतुलन
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में हुआ हादसा
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी हुई प्रभावित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में पर्यटकों को कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक पर्यटक गंभीर रुप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल वाहन को हाईवे के किनारे लगाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ।
बुधवार को ग्रीन पार्क, पीलीभीत बाइपास रोड, बरेली निवासी रविंद्र पटेल पुत्र(35) स्व. नाथू लाल तथा मंयक पटेल, कमल पटेल, सुरेन्द्र तथा मयंक कार यूपी 25 ईएम 2348 से अल्मोड़ा से बरेली को रवाना हुए। सभी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गया। वाहन के पलटने से वाहन सवार सभी पर्यटक घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल रविन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी भवाली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से पर्यटकों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी है।‌