🔳 सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ सीएमओ ने अपनाया सख्त रुख
🔳 स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण में गायब मिले थे एमओआइसी
🔳 उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज थे हस्ताक्षर, स्वास्थ्य मंत्री ने लगाई अनुपस्थिति
🔳 पूर्व में एसडीएम के निरीक्षण में भी मिले थे नदारद
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के अस्पताल से नदारद रहने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है‌। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में उपस्थित लगाकर गायब मिलने का खुलासा होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को पद से हटाने की संस्तुति डीजी हेल्थ को भेज दी है‌। सीएमओ ने साफ किया कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में व्यवस्थाओ के लगातार पटरी से उतरने तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जेएस पटपटिया के अस्पताल से गायब रहने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। बीते दिनों कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तब भी प्रभारी चिकित्साधिकारी नदारद मिले हालांकि जांच के दौरान उपस्थित रजिस्टर में प्रभारी चिकित्साधिकारी के हस्ताक्षर मिलें। नाराज स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ से अनुपस्थिति लगाकर स्पष्टीकरण देने तथा कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के निरीक्षण में भी एमओआइसी अस्पताल में नहीं मिले। लगातार शिकायतें सामने आने के बाद अब मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजी हेल्थ को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जेएस पटपटिया को पद से हटाने की संस्तुति भेज दी है। सीएमओ ने स्पष्ट किया की लापरवाह रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीजी हेल्थ को संस्तुति भेज दी गई है‌। अग्रिम आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।