🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
🔳 जीआइसी धनियाकोट में हुए विभिन्न कार्यक्रम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरीश राम कालोकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से उनके पदचिन्हों पर चलने तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता जलाल विजेता बनी जबकि भावना दूसरे तथा प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पटेल का सपना विकसित भारत आत्मनिर्भरता से वैश्विक भारत विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी पहले, अंकित जलाल दूसरे तथा मंयक गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मोहन चंद्र भट्ट, मनीष पंत, सुनील कुमार, दीपक चंद्र, प्रियंका साह, विनोद कुमार जयसवाल, विकास थापा, डा. आशुतोष द्विवेदी, आशा उपाध्याय, मोहन सिंह बिष्ट, नीमा महतोलिया आदि मौजूद रहे।
