🔳 लोहाली के युवक की आत्महत्या से जुड़ा है मामला
🔳 सुसाइड नोट व स्वजनों की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है मुकदमा
🔳 सुसाइड नोट में पुलिस व तीन अन्य लोगों का किया गया है उल्लेख
🔳 रामनगर के सीओ को सौंपी गई है‌ विवेचना की जिम्मेदारी
🔳 नए चौकी प्रभारी ने संभाली जिम्मेदारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव निवासी युवक के आत्महत्या करने व कमरे में छोड़े गए सुसाइड नोट में पुलिस समेत तीन लोगों पर आरोप लगने के बाद अब खैरना चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियो को पुलिस लाइन से संबद्व कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के अनुसार पीड़ित पक्ष को जांच में किसी भी प्रकार की शंका न रहे इसके लिए पुलिसकर्मियों को लाइन में सबंद्व किया गया है।
लोहाली गांव निवासी बालम सिंह ने बीते 28 अप्रैल को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। नाजुक हालत में स्वजन उसे लेकर सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने बालम की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। फारसेसिक एक्सपर्ट की टीम को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। स्वजनों की तहरीर व सुसाइड नोट में उजागर हुए नामों के आधार पर पुलिस ने भवाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। मामले की विवेचना सीओ रामनगर सुमित पांडे को सौंपी गई। जांच शुरु ही हो सकी थी की मृतक की बहन मुन्नी जलाल ने विवेचना अधिकारी पर धमकाने का आरोप लगा जांच स्वतंत्र ऐंजसी से कराए जाने को मुख्यमंत्री, कुमाऊं आयुक्त व जिलाधिकारी को पत्र भेज हड़कंप मचा दिया हालांकि पुलिस ने विवेचना के दौरान मृतक के जीजा पर जांच में बांधा उत्पन्न करने तथा बयान न लेने देने की बात कहीं। अब निष्पक्ष व पारदर्शी जांच को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने खैरना चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी व एक महिला पुलिसकर्मी को लाइन से सबंद्व कर दिया है। पुलिसकर्मियों के पुलिस लाइन से सबंद्व होने के बाद अब नए चौकी इंचार्ज हरभजन सिंह राणा ने कमान संभाल ली है। एसएसपी के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच को पुलिसकर्मी को लाइन से सबंद्व किया गया है। जनता व पीड़ित परिवार में विश्वास बना रहे इसके लिए कदम उठाया गया है।