🔳 आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया निर्णय
🔳 नवनिर्मित मोटर मार्ग को पहाड़ी कटान कार्य से बढ़ रहा खतरा
🔳 लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों से की सहयोग की अपील
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

महत्वपूर्ण सुयालबाड़ी – ओढ़ाखान मोटर मार्ग पर छिमी से मटेला होते हुए तोलिया भूमिया मंदिर तक मोटर मार्ग नवनिर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी कटान के कारण उत्पन्न खतरे के मद्देनजर मोटर मार्ग पर आवाजाही एक मई तक प्रतिबंधित कर दी गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट के अनुसार लगातार पत्थर व मलबा गिरने से बढ़ रहे खतरे को देख आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सुयालबाड़ी – ओढ़ाखान – नथुवाखान मोटर मार्ग बुधवार शाम से ही एक मई तक के लिए आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। छिमी गांव के समीप से मटेला होते हुए तोलिया भूमिया मंदिर तक नवनिर्मित मोटर मार्ग के प्रथम चरण में पहाड़ी कटान कार्य से सुयालबाड़ी – ओढाखान – नथुआखान मोटर मार्ग पर पत्थर व मलबा गिरने से दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है। बढ़ रहे खतरे को टालने के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने फिलहाल एक मई तक सुयालबाड़ी – ओढाखान मोटर मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया की लगातार बढ़ रहे ख़तरे के मद्देनजर आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *