🔳 चश्मा व आइस्क्रीम विक्रेता पहुंचे एसडीएम कार्यालय
🔳 शिकायती पत्र सौंपकर बताई आपबीती
🔳 लंबे समय से पहुंच रहे बाजार पर आज तक नहीं वसूले गए पैसे
🔳 एसडीएम ने मामले की जांच को पुलिस को किया निर्देशित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में चश्मे बेचने वाले व्यापारी से रोजाना दो सौ रुपये वसूले जाने तथा आइसक्रीम विक्रेता पर रोजाना सौ रुपये के लिए दबाव बनाए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। चश्मा व आइस्क्रीम विक्रेता ने श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने भी मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
बरेली रोड हल्द्वानी निवासी बंटी सिंह पिछले पांच वर्षों से भी अधिक समय से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में फेरी लगाकर चश्मे बेचने का कार्य करते हैं जबकि राजपुरा, धोबीघाट हल्द्वानी निवासी उमेश साहू भी प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में हाथगाड़ी के जरिए आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार एसडीएम कार्यालय पहुंचे बंटी व उमेश ने एसडीएम मोनिका को शिकायती पत्र सौंपा। बताया की उनसे व्यापार मंडल के नाम पर रोजाना दो सौ रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। बताया की लंबे समय से वह बाजार में चश्मे बेचने का कार्य कर रहे हैं पर पिछले दो तीन दिन से उनसे रोजाना दो सौ रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। व्यापार मंडल का शुल्क बताकर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है। कहा की उन्होंने दो सौ रुपये महीने की पर्ची काटने की गुहार भी लगाई पर उनकी एक न सुनी गई। पिछले दो तीन दिन से उनसे व्यापार मंडल के नाम पर लगातार दो सौ रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। आइसक्रीम बेचने पहुंचे उमेश साहू ने भी रोजाना सौ रुपये देने को दबाव बनाने का आरोप लगाया। बताया की पैसे न देने पर बाजार में न आने की धमकी भी दी जा रही है। मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने चश्मा व्यापारी से रोजाना दो सौ रुपये वसूले जाने तथा आइसक्रीम विक्रेता पर दबाव बनाने के मामले में गहरी नाराजगी जताई। व्यापारियों के इस प्रकार के उत्पीड़न को ग़लत ठहराया। एसडीएम मोनिका के अनुसार मामले की जांच को पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *