🔳 फोरेंसिक टीम ने सीज किया सुसाइड नोट
🔳 मृतक की बहन ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपी तहरीर
🔳 सुसाइड नोट में लिखे नाम के व्यक्तिओं के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
🔳 चमड़ियां स्थित कोसी नदी क्षेत्र में गमगीन माहौल में हुई मृतक की अंत्येष्टि
🔳 बेतालघाट के लोहाली गांव निवासी ग्रामीण के आत्महत्या का मामला
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में स्थानीय ग्रामीण के जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवनलीला समाप्त किए जाने के मामले में जांच को पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल सुसाइड नोट को सील कर दिया गया है। मतृक की बहन ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंप सुसाइड नोट में लिखे नामों के व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
लोहाली गांव निवासी बालम सिंह के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने व स्वजनों के पुलिस पर गंभीर आरोपों के बाद बुधवार को मृतक की बहन मुन्नी जलाल ने प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा को तहरीर सौंपी। तहरीर के माध्यम से बताया की घटना की शाम भाई बालम ने अपनी पत्नी के मोबाइल से अपने जीजा दीवान से बात की। बताया की चमड़ियां क्षेत्र में पुलिस ने उसके साथ बेवजह धक्का मुक्की की। एक दुकानदार व एक अन्य व्यक्ति ने उसे पेप्सी पिलाई जिसमें शराब मिली हुई थी। पुलिस उसे खैरना चौकी ले गई। मोबाइल का सीम तोड़ विडियो भी डिलीट कर दिया गया। भाई को फिलहाल दूसरे दिन कार्रवाई के लिए भवाली थाने चलने की बात कहकर बामुश्किल शांत कराया पर रात में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया कि बालम ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है। गलत व्यवहार ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया। मुन्नी जलाल ने जांच को पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मिले सुसाइड नोट में लिखे गए नाम के व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
गमगीन माहौल में कोसी नदी स्थित घाट में हुई अंत्येष्टि
हल्द्वानी में पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को देर शाम लोहाली गांव स्थित घर पर लाया गया। बालम के शव को देख पूरा गांव स्वजनों की चित्कार से गूंज उठा। हर किसी की आंखें नम हो उठी। पत्नी तथा मां व बहन बेसुध हो गई। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे मामले पर लोगों ने गहरा रोष जताया। बुधवार को चमड़ियां स्थित कोसी नदी क्षेत्र में गमगीन माहौल में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई। मृतक के पुत्र तेरह वर्षीय मनीष ने चिंता को मुखाग्नि दी।
बोले अफसर –
स्वजनों की ओर से तहरीर मिल चुकी है। सुसाइड नोट भी मिला है। तहरीर में सुसाइड नोट में लिखे नाम के व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच को सभी अहतिआतन कदम उठाए जा रहे है
डा. जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम
