🔳 तीन सौ से भी अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई चरमराई
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावकों ने जताई नाराजगी
🔳 विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ का लगाया आरोप
🔳 अन्य विभागों के कर्मचारियों की डूयूटी लगाए जाने की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

जनगणना कार्य में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर डूयूटी लगने से बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने से ही दस शिक्षकों की डूयूटी लगने से तीन सौ से भी अधिक नौनिहालों का भविष्य अधर में लटक गया है‌। बड़ी संख्या में शिक्षकों की डूयूटी लगाए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों व विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अभिभावकों ने गहरी नाराजगी जताई है।
जनगणना कार्य में शिक्षकों की बड़ी संख्या में तैनाती किए जाने से तमाम विद्यालयों में शिक्षकों का संकट बढ़ गया है। पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे रामगढ़ व बेतालघाट ब्लॉक के तमाम विद्यालयों में अब अधिकांश शिक्षकों के जनगणना कार्य में डूयूटी लगने से व्यवस्था बिगड़ गई है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने से एक साथ दस शिक्षकों के जनगणना कार्य में चले जाने से तीन सौ से भी अधिक विद्यार्थियों का जिम्मा विद्यालय के महज शिक्षकों के कंधों पर आ गया है। महत्वपूर्ण विषयों के गुरुजनों की जनगणना कार्य में डूयूटी लगने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कांडपाल ने एक साथ दस शिक्षकों की विद्यालय से डूयूटी लगाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की दूर दराज के गांवों से बच्चें शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय में शिक्षकों के न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, रुप सिंह जीना, कुबेर सिंह जीना, कुबेर सिंह आदि ने अन्य विभागों से कर्मचारियों की तैनाती जनगणना कार्य में करने की मांग उठाई है ताकि गांवों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *