🔳 किसान की चीख-पुकार से जंगल को भागा गुलदार
🔳 दहशत में किसान ने गांव पहुंचकर लोगों को दी जानकारी
🔳 ग्रामीणों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कोसी घाटी के गांवों में गुलदार की घुसपैठ से दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन दोपहर गुलदार के आबादी तक पहुंचने से बड़ी अनहोनी का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। गांवों के लोगों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे के आसपास बारगल गांव में खेतों की ओर जा रहे स्थानीय किसान गोधन सिंह बर्गली के आगे गुलदार के आने से हड़कंप मच गया। गोधन सिंह के चीखने चिल्लाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार से आमना-सामना होने पर दहशत में आए किसान ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी तथा अहतिआत बरतने का आह्वान किया। गनीमत रही की गुलदार हमलावर नहीं हुआ और बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आए दिन गुलदार आबादी तक पहुंच जा रहा है जिससे घरों से निकलना तक मुश्किल होता जा रहा है। स्कूली बच्चों पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *