🔳 सुरक्षा कर्मी की तैनाती समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर
🔳 कांग्रेस व छात्र संघ पदाधिकारियों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
🔳 नौनिहालों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे की जानकारी
🔳 जल्द ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में सुरक्षाकर्मी व अन्य सुविधाओं का मामला जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तक पहुंच गया है। कांग्रेस पव बेतालघाट महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी ने भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
ब्लॉक मुख्यालय स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्ययनरत 112 नौनिहालों की सुरक्षा रामभरोसे है। विद्यालय में एक भी सुरक्षा कर्मी की तैनाती न होने से विद्यालय प्रबंधन पर्यावरण मित्र व एक अन्य कार्यालय कर्मी की मदद से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले है। शुक्रवार को युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या की अगुवाई में कांग्रेस व छात्र संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को गुहार लगाई। ज्ञापन सौंप विद्यालय में होमगार्ड जवानों की तैनाती, समुचित सीसीटीवी स्थापित करवाए जाने, स्ट्रीट लाइटें व विद्यालय परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार व जाल का निर्माण किए जाने की मांग उठाई। बताया की विद्यालय में तमाम क्षेत्रों के 112 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी से उनकी जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष बेतालघाट सुनील कुमार, सचिव नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
