🔳 रिखोली – तडी – फडिका मोटर मार्ग निर्माण का संयुक्त सर्वे पूरा
🔳 पीएमजीएसवाई व वन विभाग की टीम ने तैयार की रिपोर्ट
🔳 मोटर मार्ग निर्माण से कई गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगा लाभ
🔳 कोरोनाकाल से अब तक ग्रामीण थे संघर्षरत
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों के ग्रामीणों का मोटर मार्ग के लिए कोरोनाकाल से अब तक किया संघर्ष अब रंग दिखाने लगा है। पीएमजीएसवाई व वन विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने रिखोली – तडी – फडिका मोटर मार्ग के लिए पहले चरण का संयुक्त सर्वे पर रिपोर्ट तैयार कर ली है। लगभग पांच किमी सर्वे पूरा होने से मोटर मार्ग निर्माण की उम्मीद जग गई है।
सूदूर रिखोली – तडी – फडिका मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को पीएमजीएसवाई व वन विभाग की संयुक्त टीम ने करीब पांच किमी मोटर मार्ग का सर्वे कर सड़क निर्माण की जद में आने वाली वन भूमि व पेड़ों को चिह्नित किया गया। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता संजय कबड़वाल के अनुसार सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी जहां से अग्रिम निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु होगी। सड़क निर्माण से तमाम गांवों के सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा। बताया की सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी के अनुसार कोरोनाकाल में गांवों के लोगों ने एकजुट होकर सड़कनुमा रास्ता तैयार किया पर आवाजाही बेहद ख़तरनाक बनी रही। तब से अब तक लगातार मोटर मार्ग निर्माण के लिए संघर्ष करने के बाद अब सड़क निर्माण की उम्मीद जग गई है। मोटर मार्ग सर्वे के दौरान उपप्रधान हरेंद्र बोहरा, अभिषेक सैनी, मोहन सिंह, गुसाई सिंह, अनूप सिंह, माधो सिंह, पूरन सिंह, ईश्वर सिंह, पूरन सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *