🔳 पुलिस प्रशासन के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
🔳 दुकानदारों को कड़ी हिदायत दे दी गई नियमों की जानकारी
🔳 नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के आसपास तंबाकू व नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। विद्यालयों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचने पर चार दुकानदारों के चालान किए गए। दुकानदारों को कड़ी हिदायत दे स्कूलों के समीप तंबाकू की बिक्री बंद करने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा। एसडीएम मोनिका ने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है तथा विद्यालयों के सौ मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर पूर्ण रोक है। पुलिस प्रशासन के एकाएक चले अभियान से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने चार दुकानदारों के चालान कर जुर्माना लगाया। एक दुकानदार का कोर्ट का चालान भी किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों व क्षेत्रवासियों को तंबाकू व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के विषय पर जागरुक भी किया गया। चेताया की समय समय पर चैंकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, चौकी प्रभारी क्वारब मनोज अधिकारी, राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, आंनद राणा आदि मौजूद रहे।
