🔳 प्रतिष्ठित विद्यालय में रैगिंग व अन्य अव्यवस्था पर उठे सवाल
🔳 विभिन्न संगठनों ने नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ को बताया निंदनीय
🔳 जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने पर दिया जोर
🔳 अभिभावकों ने कुमाऊं आयुक्त व जेएनवी कमिश्नर से की है शिकायत
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिभावकों के रैगिंग समेत तमाम गंभीर आरोपों से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति ने निष्पक्ष जांच की मांग उठा दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठित विद्यालय पर लगे आरोपों को निंदनीय करार दे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के हितों से खिलवाड़ पर गहरी नाराजगी जताई है।
हाईवे पर स्थित प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में अध्ययनरत नौनिहालों के कई अभिभावकों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व जेएनवी के कमिश्नर को पत्र भेज कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। अभिभावकों ने बच्चों के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट के साथ ही विद्यालय में अव्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बीते गुरुवार को शिकायती पत्र के आधार पर श्री कैची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने विद्यालय का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिया। हालातों में सुधार के निर्देश दे रैगिंग समेत अन्य बिंदुओं पर भी रिपोर्ट तलब की। मामले के सामने आने के बाद अब प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बता निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। संगठन के सुयालखेत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गरमपानी अध्यक्ष मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह, रुप सिंह, कुबेर सिंह, गजेंद्र सिंह के अनुसार माता पिता बच्चों को विद्यालय प्रबंधन के भरोसे विद्यालय में छोड़ रहे हैं ऐसे में ऐसी घटनाओं का होना बेहद निंदनीय है। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा हालातों में सुधार किए जाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *