🔳 मेधावी हर्षवर्धन ने कड़ी मेहनत व लगन से पास की प्रवेश परीक्षा
🔳 माता पिता व गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
🔳 पढ़ाई के बाद सेना में शामिल होकर देश सेवा है लक्ष्य
🔳 मेधावी हर्षवर्धन के चयन पर व्यापारियों ने जताई खुशी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह बिष्ट का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन होने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मेधावी हर्षवर्धन का सैनिक स्कूल में नौवीं कक्षा में चयन हुआ है।
छड़ा बाजार निवासी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष के पुत्र हर्षवर्धन का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने व अन्य आवश्यक अहर्ता को पास करने के बाद दाखिला हो गया है। मेधावी हर्षवर्धन ने नव ज्योति पब्लिक स्कूल पिलखोली व आर्यमान बिरला स्कूल हल्द्वानी से आठवीं तक पढ़ाई के साथ ही लांसर डिफेंस एकेडमी से कोचिंग की। हर्षवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों, कोचिंग व स्कूल के शिक्षकों को दिया है। हर्षवर्धन पढ़ाई के बाद भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं। व्यापारी नेता के पुत्र के चयन पर व्यापारियों व विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
