🔳 मंडल प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर
🔳 पार्टी के सिद्धांत व कार्यशैली पर भी दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभ दिलाने की अपील
🔳 संगठन की मजबूती को एकजुटता के निर्देश
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

महिला सभागार गरमपानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पार्टी की रिती निती को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। संगठनात्मक मजबूती को मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की गई।
महिला सभागार में गरमपानी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दर्जा राज्यमंत्री ने संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। जनता के बीच जाकर भाजपा की रिती निती की जानकारी देने की अपील भी की। मुख्य वक्ता नितिन राणा व संजय पांडे ने एआई के इस्तेमाल के साथ ही नमों एप के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट व महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला जीना ने पार्टी के सिद्धांतों, कार्यशैली व संगठन तथा पार्टी के लिए अहम योगदान देने वाले नेताओं की जानकारी दी। पार्टी व संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन व पार्टी की मजबूती को कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज अहमद, योगेश ढौंडियाल, हीरा सिंह बिष्ट, दीवान सिंह जलाल, भुवन चंद्र, ललिता जोशी, दीपा नेगी, हिमानी रावत, तनुजा रावत, देवेंद्र सिंह बोहरा, मदन कैड़ा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *