🔳 कई दुकानदारों ने होटलों में लगाए ताले
🔳 दुकानें बंद होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने की भी चिंता
🔳 गरमपानी खैरना क्षेत्र में भी सिलेंडर उपलब्ध न होने से लोग परेशान
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जताया रोष
‌🔳 कमर्शियल व घरेलू गैस सिलेंडरों की समुचित आपूर्ति की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित होटल व रेस्टोरेंटों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का संकट गहराने से दुकानें बंद होने लगी है। दुकानें बंद होने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने होटल रेस्टोरेंट स्वामियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा गरमपानी खैरना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों की तत्काल आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हाईवे पर स्थित मनर्सा, काकड़ीघाट, सुयालखेत, गंगोरी, नैनीपुल आदि तमाम बाजार क्षेत्रों में होटल व रेस्टोरेंटों स्वामी दुकानें बंद करने को मजबूर हो चुके हैं। कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध न होने से संकट गहरा गया है। कई होटल संचालक लकड़ी के चूल्हे में खाना तैयार कर रह बामुश्किल दुकान संचालित कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार लकड़ी के माध्यम से खाना तैयार करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है इस वजह से होटल में उपलब्ध होने वाली सामग्री की संख्या भी घटा दी गई है। व्यापारी भीम सिंह, नीरज बिष्ट, राम सिंह नेगी, प्रकाश जोशी, रमेश लाल आर्या, दीपक सिंह जीना आदि के अनुसार सिलेंडरों की उपलब्धता न होने से दुकानें बंद करना ही एकमात्र रास्ता बचा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गोस्वामी के अनुसार गरमपानी खैरना क्षेत्र में भी लोगों को सिलेंडर न मिलने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के संयुक्त ईकाई के नगर अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महामंत्री रुप सिंह जीना, उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, अमित कनवाल, विनोद नेगी, बालम नेगी, प्रांजल जोशी, पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र नेगी, राजेंद्र जीना आदि ने बाजार क्षेत्रों के व्यापारियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई है। चेताया है की व्यापारियों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *