🔳 जीआइसी मोना में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
🔳 नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
🔳 अभिभावकों को दी गई सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी
🔳 शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। अभिभावकों को विद्यार्थियों के हित में शिक्षा विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। बाद में विद्यार्थियों ने सहभोज किया।
विद्यालय सभागार में हुए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मला जीना ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को सराहनीय बताया। अभिभावकों से नौनिहालों का प्रवेश विद्यालय में कराने का आह्वान किया। बताया की सरकारी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को लाभान्वित करने को केंद्र व राज्य सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। विद्यालय प्रबंधन से योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को दिलाने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजेंद्र प्रसाद पंत ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर विद्यालय में नवप्रवेशी पंद्रह नौनिहालों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धूम मचाई। विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों के शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन पर सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह के बाद विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर सहभोज किया। राकेश सिंह राणा, हरेंद्र सिंह नेगी, कैलाश सिंह बिष्ट, नीरज मेहरा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपांशु मेहरा ने संयुक्त रुप से मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान मुकेश चंद्र, कमल सिंह, पूजा बिष्ट, रेखा तिवारी, राधिका, अनिल भट्ट, मुकुल तिवारी, आदि मौजूद रहेऋ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *