🔳 संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सीएम को सौंपा मांगपत्र
🔳 मानदेय, बजट, वित्तीय अधिकार समेत अन्य मांगों पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत समिति संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मांगे पूरी करने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने बीडीसी सदस्यों की समस्याओं पर भी सीएम से विस्तार से चर्चा की।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपिन सिंह पंवार व महामंत्री कृपाल सिंह राणा के देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी को सदस्यों को मानदेय, वित्तीय अधिकार, क्षेत्र पंचायत निधी व पंचायत में अधिकार समेत अन्य मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी होने की उम्मीद जताई है। संगठन के प्रदेश सचिव महिपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह फर्त्याल, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन मेहरा, सह सचिव प्रदीप राणा ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अधिकार दिलाने को संघर्षरत है। कहा की वरिष्ठ पदाधिकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। साफ कहा कि यदि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश भर के क्षेत्र पंचायत सदस्य आंदोलन को विवश हो जाएंगे। उम्मीद जताई की मुख्यमंत्री संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मांग पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हितों में निर्णय लेंगे।
