🔳 शक्ति दूसरे व एकता टोली ने किया तीसरा स्थान हासिल
🔳 झोडा गायन व नृत्य प्रतियोगिता में दी दमदार प्रस्तुति
🔳 स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध
🔳 दो दिवसीय कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों संस्कृति प्रेमी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में पंचनाम देव सांस्कृतिक कार्यक्रम में झोडा गायन समेत नृत्य प्रतियोगिता में दीक्षा टोली विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। शक्ति दूसरे तथा एकता टोली तीसरे पायदान पर रही। विजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। पहाड़ की संस्कृति को संरक्षित करने को आयोजित कार्यक्रम के जरिए एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
लोहाली स्थित रामलीला मैदान में पंचनाम देव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या व ब्लॉक प्रमुख अंकित साह तथा ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न टोलियों ने झोडा गायन व नृत्य में शानदार प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने विद्यालय के पेयजल लाइन निर्माण का भरोसा दिलाया जबकि ब्लॉक प्रमुख अंकित ने जनमिलन केंद्र का जिर्णोद्धार व जिंप सदस्य यशपाल आर्या ने पंचायत भवन के मैदान का सौन्दर्यीकरण व टिन शैड निर्माण की घोषणा की। अतिथियों ने विजयी टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट, त्रिभुवन सिंह, हर्ष सिंह, दीवान सिंह, जितेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, उमेश बिष्ट, रोशन बिष्ट, तेजेन्द्र जलाल, ललित नेगी, गौरव सिंह, अंकित बिष्ट, गोधन महरा, सागर पिनारी, मंजू रावत, मंजू अधिकारी, हंसी बिष्ट, कमला जलाल, रमा बिष्ट, निर्मला महरा, उमा बिष्ट, शोभा बिष्ट, तारा गैलाकोटी, कमला फुलारा, धना बिष्ट, दीक्षा रावत, हेमा बिष्ट, नीमा बिष्ट, जानकी बिष्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *