🔳 प्रेम बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिशन को जिला संगठन मंत्री की कमान
🔳 क्षेत्र के व्यापारियों के मनोयन से क्षेत्रवासियों में खुशी
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने की घोषणा
🔳 व्यापारी हितों की रक्षा व समस्याओं के समाधान को संघर्ष का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी में खैरना के दो व्यापारियों को शामिल किए जाने पर क्षेत्र के व्यापारियों ने खुशी व्यक्त कर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। व्यापारियों ने कहा की जिला कार्यकारिणी में दोनों व्यापारियों के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट व महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर छड़ा खैरना के पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी को जिला ईकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बिशन सिंह जंतवाल को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है‌। खैरना बाजार क्षेत्र को जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा की दोनों के मनोयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा की प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का एकमात्र रजिस्टर्ड व्यापारिक संगठन है जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को संघर्षरत है। प्रेम नाथ गोस्वामी व बिशन जंतवाल को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, गरमपानी मनीष तिवारी, पातली आंनद सिंह, भुजान कुलदीप सिंह खनायत, सुयालखेत प्रकाश जोशी, कुबेर सिंह जीना आदि व्यापारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *