🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
🔳 अभिभावकों को दी गई विद्यालय से संचालित योजनाओं की जानकारी
🔳 शैक्षणिक गतिविधियों व प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी हुआ सम्मान
🔳 विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा भी की गई स्थापित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में प्रवेश उत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न शैक्षिक व प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। 54 नव प्रवेशी विद्यार्थियों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक स्व. नित्यानंद कांडपाल की प्रतिमा भी विद्यालय में स्थापित की गई।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में हुए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की विद्यालय में 54 नव प्रवेशी विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया की पीएम श्री योजना के तहत विद्यार्थियों को लाभान्वित करने को तमाम योजनाएं संचालित है‌। नवप्रवेशी नौनिहालों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक स्व. नित्यानंद कांडपाल की प्रतिमा विद्यालय में स्थापित की गई। वर्ष 2025-26 में सभी कक्षाओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों तथा खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय का मान बढ़ाने वाले मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश सिंह खनायत, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष नवीन जोशी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तनुजा राणा समेत तमाम अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *