🔳 भारतीय उद्यमिता संस्थान के तत्वावधान में हुई कार्यशाला में दी गई अहम जानकारियां
🔳 लक्ष्य व उद्देश्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित
🔳 शहीद गेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

शहीद खेमचंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के तत्वावधान में हुई कार्यशाला के माध्यम से उद्यमिता योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों से शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान भी किया गया।
मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में हुई कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर विनय कुमार विद्यालंकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने ‘उद्यमेन हि सिद्धयन्ति कार्याणि न मनोरथै:’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। लघु व कुटीर उद्योगों पर भी चर्चा की। देवभूमि उद्यमिता योजना से संचालित विभिन्न चरणों व बूट कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। बताया कि योजना का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनाना है जिससे कि राष्ट्र को प्रत्येक क्षेत्र में मजबूती प्रदान की जा सकती है। मुख्य वक्ता भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रोजेक्ट ऑफिसर एंटरप्रेन्योरशिप एक्सपर्ट भूपेंद्र सिंह मेहरा व नोडल अधिकारी डा. इप्सिता सिंह ने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता हेतु प्रोत्साहित किया। देवभूमि उद्यमिता योजना के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य व उद्देश्य की प्राप्ति के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यशाला में महाविद्याल के 42 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन तथा ऑन स्पॉट पंजीकरण कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निर्मला द्वारा किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण -पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान डा. तरुण कुमार आर्या, डा. दीपक, ममता पाण्डे, डा. निर्मला, संतोष कुमार भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *