🔳 बुकिंग के बावजूद ओटीपी न आने से उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
🔳 बाजार में गैस वाहन पहुंचते ही जुटी भीड़
🔳 कई बार पुलिसकर्मियों ने भीड़ को किया नियंत्रित
🔳 कई उपभोक्ताओं को बगैर सिलेंडर ही लौटना पड़ा वापस
🔳 क्षेत्रवासी ने दोबारा वाहन भेजने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। कई बार हंगामा हुआ हालांकि मामला शांत करवा दिया गया। कई उपभोक्ताओं के गैस बुकिंग के बावजूद ओटीपी न आने से सिलेंडर न मिलने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रहे युद्ध के बाद से रसोई गैस संकट गहराने की चर्चाओं से हर कोई सिलेंडर की चाहत में है। बेतालघाट क्षेत्र से समुचित आपूर्ति के बावजूद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को तय रोस्टर के अनुसार से बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस सिलेंडर लेकर वाहन खैरना गरमपानी बाजार क्षेत्र पहुंचा। वाहन के क्षेत्र में पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई। स्थित संभालने को खैरना पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। गरमपानी क्षेत्र में भी रसोई गैस वितरण के दौरान कई बार हंगामा हुआ। सिलेंडर की कई दिनों पूर्व बुकिंग के बावजूद ओटीपी न आने से उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा। कई लोग सिलेंडर लेने की जिद पर अंडे रहे पर कर्मचारियों ने बगैर ओटीपी के सिलेंडर न देने का हवाला दिया। हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर बामुश्किल शांत किया। सिलेंडर न मिलने से कई उपभोक्ताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *