🔳 स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित
🔳 संस्कृति व परंपरा को संरक्षित करने को किया जा रहा आयोजन
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में दो दिवसीय पंचनामा देव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आगाज हो गया। आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
पहाड़ की संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोहाली गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या व ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लीला मैमोरियल पब्लिक स्कूल, जीआइसी लोहाली, प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय तथा कन्या जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे प्रदेश की संस्कृति व पंरपरा को संरक्षित रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने ग्राम पंचायत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को सराहा। कहा की गांव में इस प्रकार के कार्यक्रम संस्कृति को बचाने में मील का पत्थर साबित होगें। ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समिति सदस्य त्रिभुवन सिंह ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में झोडा गायन आकर्षण का केंद्र होगा। शानदार प्रस्तुति को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान देवी दत्त सुयाल, गौरव सिंह जलाल, जितेंद्र सिंह नेगी, रणवीर सिंह जलाल, ललित जलाल, तेजेन्द्र सिंह जलाल, उमेश बिष्ट, अंकित बिष्ट, रोशन बिष्ट, मंजू रावत, कविता कोरंगा, मीना बिष्ट, हेमा बिष्ट, धना बिष्ट, गीता अधिकारी, मंजू अधिकारी, उमा बिष्ट, शांति बिष्ट, रमा बिष्ट, राधा गढ़िया, पूजा महरा, बीना बिष्ट, तारा देवी, जानकी बिष्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।