🔳 दो हजार से भी अधिक उपभोक्ता ने किया परेशानी का सामना
🔳 मोबाइल व विद्युत संचालित उपकरण बने शोपीस
🔳 बामुश्किल आपूर्ति सुचारु होने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
🔳 विद्युत लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी नहीं ठप की आपूर्ति
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे दो दर्जन से भी अधिक गांवों में अट्ठारह घंटे से भी अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लगभग दो हजार से भी अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। बामुश्किल आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के एसडीओ आयुष चौहान ने बताया कि पोखरी क्षेत्र में विद्युत लाइन पर टहनी गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला गांव में 16 घंटे बत्ती गुल रहने के बाद स्टेट हाईवे से सटे चापड़, बचौडी, बलियाली, छाती, पोखरी, डीना, मलौना, बोहरा गांव, स्यूं, खुशालकोट, कोटखुशाल, मल्ला व तल्ला पातली, बेलसारी, भुजान समेत तमाम गांवों में बीते शाम लगभग पांच बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण घंटों तक आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद करते रहे पर हालात नहीं बदले। आपूर्ति प्रभावित होने से तीन दर्जन से भी अधिक गांव अंधेरें में डूब गए। रात भर आपूर्ति बाधित होने से गांवों के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल व विद्युत संचालित उपकरण भी शोपिश में तब्दील हो गए। ग्रामीणों ने आज दिन आपूर्ति प्रभावित रहने पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि ऊर्जा प्रदेश के दावे फेल होते जा रहे हैं। बावजूद अनदेखी की जा रही है। करीब अट्ठारह घंटे बाद सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे बामुश्किल आपूर्ति सुचारु हो चुकी। ग्रामीणों ने आज दिन आपूर्ति रहने पर गहरा रोष जताया। जीवन सिंह नेगी, बबलू सिंह, बालम सिंह के अनुसार विद्युत व्यवस्था बड़ी समस्या बन चुकी है। आए दिन आपूर्ति प्रभावित रहने से तमाम परेशानियों का सामना करना मजबूरी बन चुका है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।