🔳 सौ से अधिक परिवारों और करना पड़ा परेशानी का सामना
🔳 दो दिनों से व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों में नाराजगी
🔳 व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाई हालातों में सुधार की मांग
🔳 व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला ग्राम पंचायत में सोलह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सौ से अधिक परिवारों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों तक आपूर्ति प्रभावित रहने से क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि आज दिन व्यवस्था लड़खड़ाने के बावजूद सुधार को कदम नहीं उठाए जा रहे। जल्द व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई।
कुंजगढ घाटी के गांवों में विद्युत व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन आपूर्ति प्रभावित होने से गांवों के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बीते रोज शाम छह बजे आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल व विद्युत संचालित उपकरण खिलौना बन गए। गांवों में स्थित दुकानों में फ्रिज में रखा सामान खराब होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। रविवार सुबह दस बजे के आसपास आपूर्ति बाहल हो सकी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल टूनाकोट ईकाई के अध्यक्ष सुनील मेहरा ने आरोप लगाया की पिछले दो दिनों से व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। घंटों तक आपूर्ति बाधित हो जा रही जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।