🔳 बाजार में महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई मांग
🔳 कैंची के जाम से व्यवसाय प्रभावित होने पर जताई चिंता
🔳 हाईवे की बदहाल स्थिति पर भी जताई नाराजगी
🔳 संगठनात्मक मजबूती को तीन व्यापारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त ईकाई के अस्तित्व में आने के बाद हुई पहली बैठक में संगठनात्मक मजबूती तथा बाजार की समस्याओं पर चर्चा की गई। तय हुआ की क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को मिलजुल कर संघर्ष किया जाएगा। तीन तेजतर्रार व्यापारियों को अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
सुयालखेत, गंगोरी, मनर्सा, काकड़ीघाट, नावली व जौरासी बाजार की संयुक्त ईकाई के गठन के बाद हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महामंत्री रुप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद भट्ट ने की। सर्वसम्मति से सचिव पद पर अमित कनवाल व उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह तथा उपसचिव पद पर विनोद सिंह नेगी का मनोयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने बाजार क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों की तैनाती, शौचालय निर्माण समेत कई मुद्दे उठाए। हाईवे की बदहाली व कैंची क्षेत्र में जाम से अन्य बाजार क्षेत्रों में व्यवसाय चौपट होने पर चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने कहा की जाम की समस्या का समाधान न हुआ तो मजबूरन दुकानें बंद करनी पड़ेगी। आए दिन नुकसान से जुझने पर रोष भी व्यक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में समस्या का समाधान किए जाने तथा जगह जगह खस्ताहाल हाईवे की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान प्रांजल जोशी, बालम सिंह नेगी, भीम सिंह, ईश्वर सिंह नेगी, दीपा देवी, रमेश, पुष्कर सिंह, पूरन प्रकाश, लक्की बोरा, धर्मेंद्र नेगी, चंदन सिंह, निर्मला बिष्ट, भगोत सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र जीना, हरीश चंद्र, अमित कनवाल, सुनील, विपिन सिंह, मनीष जीना, प्रकाश जोशी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।