🔳 शाम को लो वोल्टेज बनी बड़ी परेशानी
🔳 सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर भी व्यापारियों में रोष
🔳 बाजार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
🔳 जल्द सुध न लेने पर दे डाली आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में शाम के समय लो वोल्टेज बड़ी समस्या बन गई है। वोल्टेज की समस्या का समाधान न होने से क्षेत्रवासियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। बाजार क्षेत्र की उपेक्षा कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।
हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र तमाम समस्याओं से जूझ रहा है बावजूद अनदेखी की जा रही है। कई बार बाजार क्षेत्र की बरसाती नाली में जाली लगवाए जाने का मुद्दा उठने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही जिस कारण स्कूली बच्चों व आवाजाही करने वाले परेशान हैं। बाजार क्षेत्र में आए दिन शाम के समय लो वोल्टेज भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बाजार क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही पर व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार बाजार में पर्यावरण मित्र की तैनाती होने के बावजूद सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सही ढंग से कूड़ा निस्तारण न होने से अव्यवस्था हावी है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, बिशन सिंह जंतवाल, गोविंद सिंह नेगी, कैलाश पिनारी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गौरव पंत, दुर्गा सिंह आदि ने व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।