🔳 मंदिर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही कड़ी निगरानी
🔳 समय समय पर माॅक ड्रिल के जरिए किया जा रहा राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास
🔳 मंदिर के मुख्य गेट व आसपास पुलिस की विशेष टीमें तैनात
🔳 आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस टीम की तैनाती की तैयारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बिहार के शितला माता मंदिर में भगदड़ के दौरान नौ श्रद्धालुओं की मौत से कोतवाली पुलिस भवाली अलर्ट मोड पर आ गई है। हालांकि कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देख किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने को पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मॉक ड्रिल के जरिए राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास करती है। प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार समुचित सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के बाहर व अंदर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। रोजाना हजारों श्रद्धालु देश के कोने कोने से यहां पहुंचते हैं। बिहार के शितला माता मंदिर में हुई घटना के बाद से सुप्रसिद्ध कैंची धाम में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। मंदिर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस टीम मुस्तैदी से निगरानी में डटी है। चौकी पुलिस कैंची के साथ ही कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीते सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी. मुरुगेशन भी कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम हाईवे पर यातायात व्यवस्था के साथ ही मंदिर के मुख्य गेट पर भी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रही है। समय समय पर व्यवस्थाओं को जांचने व राहत व बचाव कार्यों के अभ्यास को मॉडल भी की जा रही है। कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा के अनुसार लगातार निगरानी रखी जा रही है समुचित पुलिस टीम में तैनात है मॉक ड्रिल के जरिए भी राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।